Messi India Tour Controversy: आयोजक का बड़ा आरोप, पूर्व बंगाल खेल मंत्री पर टिकट ब्लैकिंग का दावा

फुटबॉल सुपरस्टार Lionel Messi के भारत दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ‘GOAT Tour’ के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री Arup Biswas पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दत्ता का दावा है कि कोलकाता में हुए हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान उन्हें “बलि का बकरा” बनाया गया और टिकटों के दुरुपयोग समेत कई अनियमितताएँ हुईं।
आयोजक ने पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
सतद्रु दत्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इवेंट के टिकट लिए थे और उन्हें ब्लैक में बेचने का शक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर एक्सेस कार्ड जारी करने को लेकर दबाव बनाया गया था।
दत्ता ने कहा कि उन्होंने कुछ एक्सेस कार्ड जारी करने से इनकार कर दिया था, इसके बावजूद कई अनधिकृत लोग स्टेडियम में प्रवेश करने में सफल रहे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए ₹50 करोड़ के हर्जाने और अलग से मानहानि का केस करने की बात कही है।
कोलकाता में Messi इवेंट के दौरान मचा था हंगामा
दिसंबर 2025 में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में Lionel Messi की मौजूदगी देखने के लिए हजारों फैंस पहुंचे थे। टिकट की कीमत ₹3,500 से ₹12,000 तक बताई गई थी।
हालांकि, मेसी स्टेज पर केवल करीब 20 मिनट के लिए दिखाई दिए। भारी सुरक्षा और सीमित विजिबिलिटी के कारण बड़ी संख्या में फैंस नाराज़ हो गए।
स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां फेंकी गईं, सीटें तोड़ी गईं और कुछ लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसने की कोशिश की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।<
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Football star Lionel Messi’s event host/organiser, Satadru Dutta says, “I have come here to file the complaint against the Sports Minister and against his relatives. Furthermore, regarding certain high-ranking government officials and former… pic.twitter.com/kwsX8plm1h
— ANI (@ANI) May 18, 2026
नए खेल मंत्री ने मांगी जांच
पश्चिम बंगाल के मौजूदा खेल मंत्री Nisith Pramanik ने भी पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान खेलों में राजनीति और VIP संस्कृति हावी हो गई थी।
AIFF ने बनाई दूरी
All India Football Federation ने इस विवाद के बाद स्पष्ट किया कि वह इस निजी आयोजन का हिस्सा नहीं था।
मेसी का ‘GOAT Tour’ कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली समेत कई शहरों में आयोजित किया गया था, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद कोलकाता कार्यक्रम को लेकर सामने आया।





