Fraud and Scam

लखनऊ: PNB ब्रांच की सजगता से साइबर ठगों की साजिश नाकाम

लखनऊ के मामा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में एक बड़ी साइबर ठगी की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। ठगों ने एक ग्राहक को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 1.14 करोड़ रुपये की ठगी करने की कोशिश की थी, लेकिन बैंक कर्मचारियों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्राहक की पूरी राशि सुरक्षित बचा ली गई।

घटना के दौरान ग्राहक बेहद तनाव में था और ठगों के दबाव में आकर बड़ी रकम ट्रांसफर करने की तैयारी में था। इसी बीच शाखा के कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप से ठगी की कोशिश पूरी तरह विफल हो गई।

इस मामले पर मीडिया से बातचीत में लखनऊ जोन के जोनल मैनेजर श्री मृत्युंजय ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की यह सजगता और जिम्मेदारी प्रबंधन की सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि PNB के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्रा की यह स्पष्ट नीति है कि साइबर फ्रॉड के मामलों में पहले से सतर्क रहा जाए और ग्राहकों के हितों की हर हाल में रक्षा की जाए।

इस पूरी घटना की कवर स्टोरी इंडिया टीवी द्वारा दिखाई गई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे समय पर की गई कार्रवाई ने एक ग्राहक की जीवनभर की कमाई को बचा लिया।

बैंक और पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, धमकी या पैसे के लेन-देन के दबाव में न आएं। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पर जाएं या तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button