ताज़ा खबरेंभारत

LPG Price Hike: महंगाई ने फिर दिया झटका, अब बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें अब कितने में मिलेगा सिलिंडर

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। लेकिन सबसे पहले बता दे कि हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। अब इसी क्रम में देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। इतना ही नहीं, महंगाई की गाज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर पर भी पड़ी है क्युकी समीक्षा के बाद अब इसके दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है।

जानें कितना है 14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 886 से बढ़कर 911 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये से बढ़कर 900.5 रुपये का हो गया है।

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर अब मिलेगा इतने का।

इधर दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1693 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1,772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में यह 1,831 रुपये का हो गया है।

पहले सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी थी कीमत।

गौरतलब है कि हाल ही में देश में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दे दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में, सीएनजी की कीमत 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी की कीमत 30.86 रुपये प्रति एससीएम है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button