कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ताज़ा खबरें

Karnataka Election 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ समाप्त, शाम 5 बजे तक 65.69% हुई वोटिंग, अधिकारियों ने EVM और VVPAT मशीन को किया सील

Karnataka Election 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ समाप्त, शाम 5 बजे तक 65.69% हुई वोटिंग, अधिकारियों ने EVM और VVPAT मशीन को किया सील

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच 224 सीटों पर शाम 05 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज किया गया। बुधवार, 10 मई यानि आज के दिन कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चला। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

 

चुनाव से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

  • राज्य के सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों – भाजपा, कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) ने राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने, वादे करने और एक-दूसरे पर आरोप लगाने के प्रयास किए हैं।
  • लिंगायत और वोक्कालिगा मतदाता चुनावों में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। लिंगायत की आबादी 17 प्रतिशत और वोक्कालिगा की 11 प्रतिशत है।
  • कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13 मई को होगा।
  • सहायक मतदान केंद्रों सहित 58,545 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ है।
  • भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।
  • विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए कुल 42,48,028 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।
  • 5,3 स्थानों के 58,545 मतदान केंद्रों पर 37.777 करोड़ आम मतदाता अपना वोट डालने जा रहे हैं। जिसमें से 11,71,558 युवा मतदाता और 12,15,920 80+ वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं। 5,71,281 दिव्यांग मतदाता भी हैं।
  • लगभग 4,00,000 मतदान कर्मी चुनाव प्रक्रियाओं में लगे हुए हैं

 

इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे तक 8.26% और 11 बजे तक 20.99% और 1 बजे तक 37.25% मतदान दर्ज किए गए थे.

 

224 सीटों पर हो रहे चुनाव में कई बड़े और दिग्गज नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

ANI

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button