ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चलाना, पढ़िए पूरी खबर 

फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चलाना, पढ़िए पूरी खबर 

 

कानपूर में फिल्म अभिनेता वरुण धवन को बिना हेलमेट के गाड़ी चलना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए वरुण की एक तस्वीर वायरल होने के बाद कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। बता दें कि अभिनेता वरुण धवन आजकल कानपुर में फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं।

दरअसल हुआ यूं कि फिल्म बवाल की शूटिंग के दौरान बुधवार को उन्होंने कानपूर के पी रोड बाजार की सड़कों पर जमकर अपनी बुलट दौड़ाई, तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। ऐसे में फैंस भी एक्टर वरुण धवन की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए। वरुण ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। पर वरुण धवन से एक गलती हो गई कि, जब वह शूटिंग में बुलट दौड़ा रहे थे तो उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। साथ ही शूटिंग में जो बुलेट इस्तेमाल की उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए कि एक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। जिसके बाद कानपूर पुलिस ने उनका चालान काट दिया।

बता दें, फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के मामले पर पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस द्वारा वरुण को नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button