Hindi Newsportal

Jharkhand: कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के घर आयकर विभाग की रेड, ‘ये IT की रेड नहीं BJP की रेड है’- बोले जयमंगल

0 468

Jharkhand: कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के घर आयकर विभाग की रेड, ‘ये IT की रेड नहीं BJP की रेड है’- बोले जयमंगल

 

आज यानी शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग विभाग की छापेमारी चल रही है।  जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा गया। रांची, बोकारो गोड्‌डा में 9 जगहों पर छापे पड़े हैं। यह कार्रवाई कोयले से जुड़ा है। बता दें कि विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे है।

रेड के दौरान कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘मेरे बेरमो आवास और पटना आवास पर छापेमारी की जा रही है। जो नेता भाजपा की बात नहीं मानेंगे उनके यहां रेड किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह IT की रेड नहीं भाजपा की रेड है, वे जो भी पूछ रहे हैं मैं उनका जवाब दे रहा हूं। सभी कांग्रेसी विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है’।

प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी। अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे पड़े हैं। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।