खेलभारत

ISSF WC: अभिषेक वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, भारत के लिए ओलंपिक कोटा किया सुरक्षित

भारतीय शूटर अभिषेक वर्मा ने शनिवार 27 अप्रैल को बीजिंग में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. वर्मा ने फाइनल में 242.7 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया.

रूस के आर्टेम चेरनोउसोव ने रजत और दक्षिण कोरिया के सीउंगहवू हान को कांस्य पदक अपने नाम किया.

यह वर्मा का दूसरा विश्व कप था, हालांकि विश्व कप में यह उनका पहला स्वर्ण पदक है.

शनिवार की जीत के साथ, वर्मा ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक में शूटिंग के लिए भारत के लिए एक और कोटा हासिल कर लिया है.

इससे पहले 26 अप्रैल को, 17 वर्षीय दिव्यांश सिंह पंवार ने आईएसएसएफ विश्व कप में निशानेबाजी में रजत जीतकर देश का चौथा ओलंपिक कोटा हासिल किया था.

गुरुवार को भारत ने युवा निशानेबाजों मनु भाकर और सौरभ चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button