ताज़ा खबरें

इजराइल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा टला, कोविड संक्रमित होने के कारण लिया गया फैसला

इजराइल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा टला, कोविड संक्रमित होने के कारण लिया गया फैसला

 

इजराइल के पीएम नफ्ताली बेनेट का अगले सप्ताह होने वाला भारत का दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के इज़राइल दूतावास के प्रवक्ता मोहम्मद हीब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट Covid-19 से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

दरअसल, इजराइल के प्रधानमंत्री का 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आने का कार्यक्रम था। लेकिन रविवार शाम को पीएम बेनेट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनकी यात्रा स्थगित कर दी गयी है।

पीएम बेनेट की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से वह अब घर पर आइसोलेट होकर काम कर रहे हैं। वह तीन से पांच अप्रैल के बीच भारत की यात्रा करने वाले थे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button