ताज़ा खबरें

IPL: चेन्नई बनाम लखनऊ के बीच मुक़ाबला आज, चेपॉक स्टेडियम में होगा मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL: चेन्नई बनाम लखनऊ के बीच मुक़ाबला आज, चेपॉक स्टेडियम में होगा मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

 

आज यानी सोमवार को आईपीएल का छठा मुकाबला खेला जायेगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने गढ़ चेपॉक स्टेडियम पर आज यानी 3 मार्च को खेलीगी।

यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल होंगे।

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां भी अलग-अलग भाषाओं में मैच का मज़ा लेने का विकल्प है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चार बार की चैंपियन टीम अपने घरेलू मैदान पर चार साल बाद लौटी है, बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मैच हारा था। वहीं केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार 2 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाति रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जाडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी

लखनऊ सुपर जायंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हूडा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button