IPL2025

IPL 2025: प्लेऑफ की जंग में SRH vs DC का टक्कर, हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 55वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हो रहा है। यह हाईवोल्टेज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर SRH के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मैचों में 12 अंक जुटाए हैं और जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। वहीं SRH की टीम 10 मैचों में सिर्फ 6 अंकों के साथ संघर्ष कर रही है। अगर हैदराबाद यह मुकाबला हारती है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

अब तक दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें SRH ने 13 और DC ने 12 मैच जीते हैं। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर दोनों टीमें 6 बार भिड़ीं हैं और दोनों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है।

संभावित प्लेइंग XI:

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड

दिल्ली कैपिटल्स (DC):
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button