IPL 2024खेल

IPL 2024: RCB ने किया दिल्ली कैपिटल्स का शिकार, 47 रनों से जीती बेंगलुरू

RCB vs DC: प्लेऑफ की जंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. आरसीबी ने दिल्ली के सामने 187 रनों का लक्ष्य रख यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया. इसी के साथ आरसीबी 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच चुकी है.

 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली के सामने 187 रनों के अपने स्कोर का खड़ा किया. आरसीबी की ओर से 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) की टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई. दिल्ली की कप्तानी की कमान संभाल रहे अक्षर ने टीम के लिए सर्वाधिक 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली.

 

आरसीबी की 13 मैचों में यह छठी जीत है. इस जीत से आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के लगभग 35 प्रतिशत चांस बढ़ गए हैं. वहीं दिल्ली की तेरह मैचों में यह सातवीं हार है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हैं. आरसीबी को लीग स्टेज में एक और मैच खेलना है. वह अपना आखिरी मुकाबला जीतकर 14 अंक तक पहुंच सकती है. आरसीबी की लगातार यह पांचवीं जीत है. इस जीत से आरसीबी पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं अब आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button