IPL 2024: DC ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जयपुर में हो रहा है मुकाबला

IPL 2024: DC ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जयपुर में हो रहा है मुकाबला
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज यानी गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुक़ाबला खेला जाएगा। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यह इस सीजन का 9वां मैच खेला जा रहा है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
Match 9.Delhi Capitals Won the Toss & elected to Field https://t.co/gSsTvJeK8v #TATAIPL #IPL2024 #RRvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2024
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 27 मैच खेले गए हैं। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में बाजी मारी है, वहीं 13 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नाम रहे हैं। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच राजस्थान रॉयल्स के नाम रहे हैं और 2 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश धुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा और शाई होप।





