ताज़ा खबरें

IPL 2023: आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का होगा आमना-सामना, लखनऊ के इकना स्टेडियम में होगा मैच

 IPL 2023: आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का होगा आमना-सामना, लखनऊ के इकना स्टेडियम में होगा मैच  

 

आज लखनऊ के इकना स्टेडियम में आईपीएल 2023 सत्र का 10वां मुक़ाबला खेला जाएगा। यह मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की बीच खेला जाएगा।  लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल-2023 के अपने पहले मैच में जीत मिली थी। हालांकि यह टीम अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान एडन मार्ककम की वापसी के बाद से अपना खाता खोलने की जुगत में है। बता दें कि मार्करम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब अपने कप्तान सहित मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के जुड़ने से सनराइजर्स को मजबूती मिली है।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हूडा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, अवेश खान इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड, मनन वोहरा, करण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), आदिल राशिद, उमरान मलिक, टी नटराजन इम्पैक्ट प्लेयर्स: हैरी ब्रुक्स, मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी, हेनरिक क्लासेन

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button