IPL 2023खेल

IPL 2023: अपने होम ग्राउंड पर KKR से मुकाबले के लिए तैयार है RCB, जानें संभावित प्लेइंग 11

RCB vs KKR: आईपीएल 2023 संस्करण में आज 36वां मुकाबला खेला जाएगा जिसमें आमने सामने होगी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

एक ओर कमाल का प्रदर्शन कर रही आरसीबी की मजबूत टीम है. जिसने अपने पिछले मुकाबले में मुकाबले में राजस्थान को हार का स्वाद चखाया था. वहीं केकेआर के लिए यह साल बेहद दुखद जा रहा है. KKR की टीम को लगातार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज के इस मुकाबले में केकेआर जीत दर्ज कर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाना चाहेगी वहीं आरसीबी अपनी जीत का सिलसिला कायम रख अंक तालिका में बदलाव लाने की कोशिश करेगी.

 

अंक तालिका की बात करें तो RCB 7 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर इस वक्त टेबल में 5वें स्थान पर है. वहीं KKR 8वें पर. केकेआर ने कुल 7 मैच खेले जिसमें से सिर्फ 2 में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा.

 

आरसीबी और कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11

 

RCB: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, सिराज, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: व्यासक

KKR: जगदीसन, सुनील नारायण, नितीश राणा, जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, डेविड वाइज, उमेश यादव, चक्रवर्ती, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button