IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022 Hyderabad Vs LSG : हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला आज

 

IPL 2022 Hyderabad vs Lucknow: IPL 2022 का 12वां मैच हैदराबाद और लखनउ के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के अपने डेब्यू सीजन में लखनऊ की शुरूआत खराब रही, जहां उन्होंने अपने पहले मैच में हार का सामना किया, पर बीते मैच में जीत हासिल करने के बाद लखनऊ की टीम पटरी पर आती दिख रही है.

वहीं दूसरी ओर हैदराबाद है जिसे सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद इस सीजन का अपना दूसरा मैच सोमवार 4 अप्रैल को लखनऊ के साथ खेलेगी. इस मुकाबले में वह जीत हासिल कर अंक तालिका मे ऊपर जाना चाहेगी.

12वां मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में होना है. दोनों ही टीम जीत के लिए मैदान में उतरेंगी, जहां हैदराबाद को अपनी पहली जीत हासिल करने की लालसा होगी वहीं लखनऊ लगातार दूसरी जीत का सिलसिला बनाने की तरफ सोचेगी.

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button