आईपीएल 2020खेल

IPL 2020 : स्टीव स्मिथ ने प्रैक्टिस सेशन में धोनी के अंदाज में लगाया ‘हेलीकॉप्टर’ शॉट, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हाल ही में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से अपनी टीम को आईपीएल 2020 का पहला मैच जिताया था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में स्मिथ ने न केवल 69 रनों की शानदार पारी खेली थी बल्कि उनकी टीम ने इस मैच को 16 रनों से जीतकर सीजन का आगाज अपनी जीत दर्ज करा कर किया था।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 27 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है। इस मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी जी जान लगा कर मेहनत कर रहे है। ख़ास बात ये है कि प्रैकिटस के दौरान स्टीव स्मिथ एक नए शॉट की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए।

ये भी पढ़े : IPL 2020: आठ टीमों के बीच होंगे 56 मैच, 46 दिन तक चलेगा 13वां सीजन , यहां देखें पूरा शेड्यूल

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर स्टीव स्मिथ का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे आज तक किसी ने स्टीव स्मिथ को ऐसा शॉट मैदान पर लगाते हुए नहीं देखा है और लोग अब उनके इस शॉट को देखते हुए अगले मैच में उनकी पारी देखने के लिए उत्सुक है।

देखें वीडियो –

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button