IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में मैचों में रोमांच का सिलसिला बरकरार है। अभी तक हुए 11 मैचों में कई बार ऐसे मौके आये जब इस लीग ने लोगों को खासा उत्साहित किया। हालांकि, इस बीच अपने गेंदबाजों पर ज्यादा समय खर्च कर मैच को लंबा खींचने के लिए टीम के कप्तानों को वॉर्निंग भी दी जा रही है। इसमें ताजा नाम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का जुड़ा है, जिन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि आईपीएल में हुए अब तक 11 मैचों में ही दो कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगा है।

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी कर कही ये बात।
आईपीएल ने अपनी प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया है कि, अय्यर की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने, आईपीएल के मिनिमम ओवर रेट से जुड़े नियमों का उलंघन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस सीजन में यह दिल्ली का पहला उल्ल्घंन है, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

क्या कहता है आईपीएल का कोड ऑफ़ कंडक्ट।
आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत हर टीम को एक निश्चित अवधि में अपने ओवर पूरे करने होते हैं। हालांकि, कई बार मैच में कठिन परिस्थितियों के आते ही कप्तान गेंदबाज से बात करने या उसके हिसाब से फील्डिंग सेट करने में काफी समय लगा देते हैं, जिससे ओवर सीमित समय में नहीं फेंके जाते। इसी को रोकने के लिए आईपीएल में जुर्माने का प्रावधान है।
विराट कोहली पर भी लग चूका है जुर्माना।
बता दे श्रेयस अय्यर से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है। उन पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए खिलाफ ओवर रेट न बना पाने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

जुर्माने के ये भी है नियम।
गौर करने वाली बात ये आईपीएल में स्लो ओवर रेट के पहले मामले में गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। दूसरी बार में यह जुर्माना 24 लाख रुपए का हो जाता है। इसके अलावा दूसरे स्लो ओवर रेट के मामले में टीम के सदस्यों पर भी मैच फीस के 25 फीसदी तक का फाइन लगाया जा सकता है। तीसरी बार या इससे आगे स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना और आईपीएल के अगले मैच से बैन करने का प्रावधान है। इसके अलावा टीम के सदस्यों पर मैच फीस के 50 फीसदी का जुर्माना लगाया जाता है।





