खेल

IPL 2019: स्पिनर जगदीशा सुचित खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्शल पटेल की जगह

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने स्पिनर जगदीश सुचित को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के मध्यम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की जगह खिलाने का फैसला लिया.

कर्नाटक के रहने वाले सुचित पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे.

25 वर्षीय स्पिनर सुचित ने 13 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45 विकेट लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 43 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें 25.54 की औसत से उन्होंने 37 विकेट लिए हैं.

बीते 1 अप्रैल को किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगने से हर्शल पटेल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण वे आईपीएल के बारहवें सीजन से फ़िलहाल के लिए बाहर हो गए हैं.

गौरतलब है कि हर्षल आईपीएल के बारहवें सत्र में दो ही मैच खेल पाए हैं, जिसमे वे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 37 रन पर भी कोई विकेट नहीं ले पाए थे.

हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने दो सफलता अपने नाम की थी.

ALSO READ: IPL 2019: धवन ने केकेआर के खिलाफ दिल्ली को सात विकेट से दिलाई करारी जीत

आईपीएल के नियमों के अनुसार, मूल खिलाड़ी की जगह खेलने आए खिलाड़ी को उतनी ही मैच फीस दी जा सकती है जितनी मूल खिलाड़ी के लिए तय की गयी है, उससे अधिक नहीं. इस प्रकार दिल्ली कैपिटल द्वारा सुचित को जिस कीमत पर अधिग्रहित किया गया था, वह 20 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती क्योंकि पटेल को आईपीएल नीलामी में इतनी ही राशि पर साइन किया गया था.

दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल के इस संस्करण में सात मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 4 में जीत दर्ज की है.

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button