ताज़ा खबरें

International Labour Day: जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका इतिहास

International Labour Day: जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका इतिहास

 

दुनिया में हर साल 1 मई के दिन को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हकों की बात भी की जाती है

मजदूर दिवस का क्या है इतिहास

दरअसल, 1 मई साल 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे थे। बता दें मजदूर अपनी मजदूरी के घंटों को घटाने की मांग को लेकर यह आंदोलन कर रहे थे, क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था।

इसी आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी थी जिसमें कई मजदूरों की जान गयी तो वहीं 100 से ज्यादा मजदूर इस आंदोलन के चलते घायल हुए थे। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। बताते चले कि अमेरिका में भले ही मजदूर दिवस 1 मई 1889 से मनाया जा रहा हो। लेकिन भारत में यह साल 1889 के करीब 34 साल बाद मनाया जाना शुरू हुआ। भारत में 1 मई 1923 को चेन्नई से मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button