विदेश

भारत की सतर्क प्रतिक्रिया—डोनाल्ड ट्रंप के विवादित पोस्ट पर MEA का बयान

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित पोस्ट पर सावधानी भरा जवाब दिया है। इस पोस्ट में भारत और चीन जैसे देशों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं, फिलहाल मैं इतना ही कहूंगा,” और इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते नजर आए।

बताया जा रहा है कि ट्रंप ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया था। इसमें अमेरिका में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता (Birthright Citizenship) की आलोचना की गई थी। पोस्ट में कहा गया कि इस नियम से प्रवासी लोग परिवार के जरिए देश में अपनी जड़ें मजबूत कर लेते हैं और इससे वेलफेयर व हेल्थकेयर सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।

इस पोस्ट में अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन जैसे संगठनों पर भी आरोप लगाए गए कि वे अवैध इमिग्रेशन से जुड़ी नीतियों को प्रभावित करते हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत जारी है और दोनों देश 2030 तक 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

Show More
Back to top button