ताज़ा खबरें

India W vs Pakistan W: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Asia Cup 2022: वुमेंस एशिया कप में पाकिस्तान और भारत के बीच 13वें मुकाबले में आज पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

 

वुमेंस एशिया कप के 13वें मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान के साथ होना है. यह मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहल 1:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगी.

 

बताते चलें कि टीम इंडिया ने पिछले मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और मुकाबले में जीत भी दर्ज की हैं ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ आज के मुकाबले में इंडिया पर जीत के सिलसिले को बर्करार रखने के लिए दबाव रहेगा.

 

वहीं दूसरी ओर गुरुवार के मुकाबले में पाकिस्तान को थाईलैंड की कमजोर टीम के हाथों चार विकेट की हार झेलनी पड़ी. ऐसे में जीत दर्ज करती आ रही टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम का जीतना बेहद जरूरी होगा. इस मुकाबले में ना केवल पाकिस्तान जीत दर्ज करना चाहेगी बल्कि वह अपनी पुरानी हार को भुलाने के लिए मैदान में पूरा जोर लगाने की कोशिश करेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button