Hindi Newsportal

देश में भीषण हो रही है, जाने अगले कुछ दिनों में क्या रहेगा दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल 

फाइल फोटो
0 529

देश में भीषण हो रही है, जाने अगले कुछ दिनों में क्या रहेगा दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल 

इन दिनों देश में भीषण गर्मी हो रही है, उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में देश के राज्यों में मौसम का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है। दिल्ली समेत समूचे एनसीआर में लू का कहर अभी जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 16 से 68 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री से भी अधिक रहा। इनमें पालम में 44.6 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री, जाफरपुर में 46 डिग्री, नजफगढ़ में 46.4 डिग्री, नोएडा में 44.8 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में 46.1 डिग्री रहा।

IMD के मुताबिक उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा-दिल्ली और उत्तराखंड में 9 जून तक लू चलने की संभावना है। आठ जून तक ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए भी इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी जारी की गई है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उत्तरी झारखंड और विदर्भ में मंगलवार तक तक भीषण लू चलने की उम्मीद है। आज के लिए पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पर भी हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है।