खेल

IND vs WI T20: टी-20 में केएल राहुल के खेलने पर संशय, यह युवा ले सकते हैं टीम में राहुल की जगह

IND vs WI T20: वेस्टइंडीज को वनडे में उसही की जमीन पर धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब टी-20 में भी अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार है.

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत शुक्रवार 29 जुलाई से होगी. वनडे में 3-0 से जीत का स्वाद चख चुकी टीम इंडिया अब टी20 में भी अपने रंग दिखाने की पूरी कोशिश करेगी. इस बीच टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल फिटनेस संबंधी समस्याओं की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में केएल की जगह टीम में कुछ धुरंधर खिलाड़ी शामिल होने की तैयारी में हैं.

 

केएल राहुल के बाहर होने के बाद टीम इंडिया की चिंता इस बात पर होगी की राहुल के बदले टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर किस खिलाड़ी पर भरोसा किया जाए. ऐसे में एक नाम सबसे पसंदीदा हो सकता है वह है ऋतुराज गायकवाड़. युवा सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ आगामी सीरीज में भारत के लिए पहली च्वाइस हो सकते हैं.

 

ऋतुराज गायकवाड़ को हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में मौका दिया गया था. वह इस सीरीज के सभी पांचों टी20 मैच खेले. उन्होंने टॉप ऑर्डर में ईशान किशन के साथ कुछ अच्छी पारियां भी खेली.

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर शुभमन गिल टॉप ऑर्डर में शामिल होने की दौड़ में पहले नंबर पर हैं. गिल ने विंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में नाबाद 98 रन की पारी खेली. उनकी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. जिसका उन्होंने भरपूर फायदा भी उठाया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button