खेलताज़ा खबरें

Ind vs WI 2nd Test: भारत पहले दिन 288/4, कोहली अपने 76वें इंटरनेशनल शतक से सिर्फ 13 रन दूर

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार से पोर्ट ऑफ स्पेन में शुरू हुआ. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं.

 

कोहली 87 रन बनाकर क्रीज पर हैं. वह अपने 76वें इंटरनेशनल शतक सिर्फ 13 रन दूर हैं.

 

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी ने भारत को खेल में वापस लाकर खड़ा कर दिया. कोहली 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इसके साथ ही वह अपने 76वें इंटरनेशनल शतक सिर्फ 13 रन दूर हैं.

 

स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 288/4 है, जिसमें विराट (87*) और जडेजा (36*) हैं. भारत ने अपने अंतिम सत्र की शुरुआत 182/4 से की, जिसमें विराट (18*) के साथ रवींद्र जड़ेजा भी शामिल थे.

 

भारतीय टीम दूसरे सत्र में 24.4 ओवर में 61 रन ही बना सकी और चार विकेट गंवा दिये. रोहित शर्मा (143 गेंद में 80), यशस्वी जायसवाल (74 गेंद में 57), शुभमन गिल ( 12 गेंद में 11) और अजिंक्य रहाणे (36 गेंद में आठ ) चाय से पहले पवेलियन लौट चुके थे. कैरेबियाई गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में अनुशासित प्रदर्शन किया जो पहले सत्र में नजर नहीं आया था, कोहली को पहला रन बनाने में 21 गेंदें लगी लेकिन, इन सब के बीच टीम इंडिया के रन मशीन विराट 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button