खेलताज़ा खबरें

IND vs SA T20I सीरीज के लिए टीम घोषित, उमरान मलिक का डेब्यू, दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी, जानें पूरी टीम

IND vs SA T20I सीरीज के लिए टीम घोषित, उमरान मलिक का डेब्यू, दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी, जानें पूरी टीम

 

IND vs SA T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को टी20 सीरीज के लिए भारत की ओर से खेलने वाले नामों पर से पर्दा हटा दिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल को कप्तानी का भार सौंपा गया है, जबकि उमरान मलिक को उनका पहला कॉल मिला है. वहीं टीम में लंबे अरसे के बाद विकेट कीपर दिनेश कार्तिक की फिर से वापसी हुई है.

 

दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू T20 श्रृंखला के लिए अपने चयन को “सबसे खास वापसी” कहा है. कार्तिक, जो 2019 एकदिवसीय विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से वापसी की राह देख रहे थे, उनको इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न में दमदार प्रदर्शन के बाद चुना गया है. जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई पारियों को पावरफुल स्ट्राइक-रेट के साथ सफलतापूर्वक समाप्त किया और बीसीसीआई को उन्हें चयन करने पर मजबूर कर दिया.

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टीम

 

भारत की T20I टीम: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान) (wk), दिनेश कार्तिक (wk), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button