IND vs SA 2nd Test: टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऋषभ पंत संभालेंगे टीम की कमान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (22 नवंबर 2025) से असम के गुवाहाटी स्तिथ बारसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
मैच का लाइव रोमांच सुबह 9.00 बजे से देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला हार चुकी है जिसके बाद अब उनका फोकस होगा कि वह दूसरे मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबर कर समाप्त करें, जबकि विपक्षी टीम का प्रयास रहेगा कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-0 के साथ अपने नाम करे.
बता दें कि चोट के चलते गिल टीम से बाहर हैं ऐसे में मैच की बागडोर पंत के हाथों में है. वहीं गिल के बदले टीम में साई सुदर्शन को टीम में जगह मिली है.
IND vs SA: सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में हुई वापसी
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.





