IND vs NZ 1st ODI: इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

IND vs NZ 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद अब भारत आज से शुरू हो रहे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ आज हो रहे पहले वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेश्नल स्टैडियम में खेला जा रहा है. मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब न्यूजीलैंड पर भी जीत कायम कर अपने अजय रथ को बरकरार रखना चाहेगी.
बता दें कि श्रेयस अय्यर कमर में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है. साथ ही नीजी कारणों के चलते अक्षर और केएल राहुल भी सीरीज से बाहर है.
भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF