खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ: टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सूर्य कुमार यादव ने लगाया दूसरा शतक

IND vs NZ: टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सूर्य कुमार यादव ने लगाया दूसरा शतक 

 

आज रविवार को न्यूजीलैंड में टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुक़ाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए महज 49 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। वहीं ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत 13 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में ही फिफ्टी जड़ी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी ठोके। इसके बाद उन्होंने महज 49 गेंदों में सेंचुरी जड़ी दी। सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी पारी के दौरान एक से बढ़कर एक शॉट्स दिखाए।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 36 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, जब ऋषभ पंत 13 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया, लेकिन वह भी 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में बारिश की वजह से 27 मिनट के खेल का नुकसान हुआ, लेकिन ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button