IND vs ENG T20 WC: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का किया फैसला

IND vs ENG: T20 World Cup में आज दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में मुकाबले शुरू हो गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ आज के मुकाबले में टीम इंडिया मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड भी अपनी जीत के लिए पूरी जान लगा देगी. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उस टीम का मुकाबला 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ होगा.
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक 3 बार भारत औऱ इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ है जिसमें 2 बार भारत को और एक बार इंग्लैंड को जीत मिली है. वहीं, वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में 35 साल के बाद भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होना है.
संभावित इलेवन
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड:
एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (c&wk), बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, फिल साल्ट, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली





