IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला, जानें संभावित XI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला होने जा रहा है. तीन मैचों की सीरीज में भारत 2 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर चुका है. वहीं आज भारत इस आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करने के फिराक में है. दूसरी ओर इंग्लैंड आखिरी मैच को जीतकर अपनी सीरीज की एक अच्छे मोड़ पर खत्म करना चाहेगी.
बता दें कि सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा.
गौरतलब है कि नागपुर और कोलकाता दोनों मैचों में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है. ऐसे में अब तीसरे मैच में भारतीय टीम उन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है जिन्हें अब तक खेलने का अवसर नहीं मिला है. भारत के लिए डगआउट में अर्शदीप सिंह मौजूद हैं. इसके अलावा, ऋषभ पंत को भी इस मैच में मौका मिल सकता है ताकि उन्हें आवश्यक मैच अभ्यास मिल सके. वहीं विराट कोहली के पास भी इस मैच में बड़े टूर्नामेंट से पहले फॉर्म को वापस पाने का अच्छा मौका है.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह





