IND vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू; भारत को मिली 87 रनों की बढ़त

IND vs BAN 2nd Test: भारत बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पारी समाप्त हो चुकी है. भारत ने टोटल 314 रन बनाकर बांग्लादेश पर 87 रनों से बढ़त कर ली है. वहीं बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है.
दूसरे दिन के खेल में ब्रेक के बाद ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 93 रन बनाए. ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ दिया. वहीं श्रेयस अय्यर ने भी मजेदार पारी खेलते हुए 87 रन जोड़े.
बांग्लादेश को 227 रनों पर ऑल-ऑउट करने के बाद लंच तक भारत ने 4 विकेट गंवा दिए थे. भारत का चौथा विकेट विराट कोहली के रूप में गया जिन्होंने 24 रन बनाए. विराट तस्कीन अहमद का शिकार हुए. 4 विकेट गंवा ने के बाद भारत की कमान पंत और अय्यर की जोड़ी ने संभाली. ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा वहीं श्रेयस अय्यर ने भी पंत का साथ निभाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ही बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.
बांग्लादेश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए शाकिब-हल-हसन और तैजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट झटके. वहीं महंदी हसन और तस्कीन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे. बता दें कि पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत का स्कोर पहली पारी में 19/0 रन था. कप्तान के एल राहुल 3 व शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद थे. भारतीय टीम की नज़र बढ़त हासिल करने पर है.
वास्तविक इलेवन इस प्रकार हैं:
भारत: 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. शुबमन गिल 3. चेतेश्वर पुजारा 4. विराट कोहली 5. ऋषभ पंत 6. श्रेयस अय्यर 7. अक्षर पटेल 8. आर. अश्विन 9. कुलदीप यादव 10. जयदेव उनाडकट 11. मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश: 1. शाकिब-हल-हसन (कप्तान) 2. नजमुल हुसैन शंटो 3. जाकिर हसन 4. मोमिनुल हक 5. लिटन दास 6. मुश्फिकुर रहीम, 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदीन हसन मिराज 9. तैजुल इस्लाम 10. तस्कीन अहमद 11. खालिद अहमद





