खेलताज़ा खबरें

IND vs BAN: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी करने का किया फैसला

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी विश्व कप 2019 का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में आमने-सामने हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का 40वां मैच खेला जाएगा.

देखा जाए तो यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस एक पॉइंट की ज़रूरत है. यदि भारत यह मैच जीत जाता है तो उसका प्रवेश सीधा सेमी फाइनल में हो जाएगा. वहीं बांग्लादेश की बात करे तो अगर वह यह मैच हारता है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।बता दें कि प्रैक्टिस मैच में भारत बांग्लादेश को हरा चुका है.

इतिहास की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच आजतक 35 मैच हुए हैं, इसमें से 29 भारत, 5 बांग्लादेश जीता और 1 बेनतीजा रहा.

भारतीय टीम में दो बदलाव किये गए हैं. आज के मैच में कुलदीप और केदार की जगह भुवनेश्वर और कार्तिक को खेलने का मौका मिला है. वहीं, बांग्लादेश ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. बांग्लादेश ने रुबेल हुसैन और सब्बीर रहमान को मौका दिया है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. भारत की तरफ से राहुल और रोहित शर्मा मैदान में बल्लेबाज़ी के लिए उतरे.

आज के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी इस प्रकार है:

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश टीम: मशरफी मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शब्बीर रहमान, मोसाद्देक हुसैन, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफुद्दीन, रूबल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button