भारत

गुरुग्राम: बाइकर्स से बिना वजह झगड़ा, SUV सवारों ने किया हमला, वीडियो वायरल

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक पर जा रहे एक ग्रुप पर SUV में सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक बाइक सवार, हार्दिक शर्मा घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्दिक ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ एम्बियेंस मॉल से मानेसर नाश्ता करने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने SUV को निकलने के लिए अपनी बाइक साइड में रोक दी, लेकिन SUV सवारों ने पहले उन्हें परेशान किया और फिर बिना कुछ कहे हमला कर दिया।

हार्दिक ने बताया कि उन्होंने मेरे सिर पर लोहे की रॉड मारी, लेकिन मैं हेलमेट पहने था इसलिए बच गया।  जब वह अपने पीछे छूटे दोस्त की मदद के लिए वापस गए, तब SUV सवारों ने उनके हाथ और बाइक पर भी वार किया।

उन्होंने कहा कि अगर वीडियो बनाया तो गोली मार देंगे। उन्होंने मेरी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। ये बहुत महंगी बाइक है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। इसके साथ जो एक्सेसरीज़ मैंने लगवाई थीं, वो भी 3-4 लाख की थीं। कुल नुकसान 4-5 लाख रुपये का है,” हार्दिक ने कहा।

हार्दिक के अनुसार, FIR दर्ज कराने में उन्हें करीब 12 घंटे लग गए। इसके बाद उन्होंने खुद AI टूल्स की मदद से आरोपियों को इंस्टाग्राम पर ढूंढा और उनकी जानकारी पुलिस को दी। “हमने पुलिस को उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल और वो जिम भी दिखाया जहां वो जाते हैं,” उन्होंने कहा।

इस बीच, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज से हो गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button