ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

Gujarat Politics:दोपहर तीन बजे होगी विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा। गौरतलब है कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं। हालांकि डिप्टी सीएम नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया, प्रफुल पटेल, गोरधन झड़फिया, पुरुषोत्तम रुपाला में से भी किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया है।

दोपहर तीन बजे होगी गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक – प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास

गुजरात के गांधीनगर में प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा कि गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव तरुण चुग उपस्थित रहेंगे। बैठक में गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।

केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला: प्रह्लाद जोशी।

बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात गए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं राज्य के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करूंगा और फिर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।

भाजपा का अंदरूनी मामला: संजय राउत।

गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफा पर बयान देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जो अगले साल होगी। गोवा में हम 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हम गठबंधन कर सकते हैं।

पर्यवेक्षक तोमर और महासचिव तरुण चुग है सीआर पाटिल के आवास पर।

इधर गुजरात भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के आवास पहुंच कर नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा कर रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button