IPL2025

गुजरात ने KKR को 39 रनों से हराया, शुभमन गिल ने रचा इतिहास

 IPL 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर पर 39 रन से जीत दर्ज की. इस जीत में सबसे बड़ा हाथ रहा गुजरात के कप्तान शुभम गिल का जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 90 रन जड़ दिए. गिल को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

 

बता दें कि टी-20 में गिल को यह 12वीं बार टी-20 मैच का अवार्ड मिला है. ऐसा कर गिल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, शुभमन गिल 25 साल की आयु में सर्वाधिक टी20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर गिल ने कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कोहली ने 25 साल की उम्र तक टी-20 में 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी.

 

25 साल की उम्र में सबसे ज़्यादा टी20 मैन ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

12* – शुभमन गिल (153 मैच)
11 – विराट कोहली (157 मैच)
10 – सुरेश रैना (129 मैच)
9 – अभिषेक शर्मा (139 मैच)
9 – रोहित शर्मा (149 मैच)
8 – रुतुराज गायकवाड़ (90 मैच)
8 – यशस्वी जायसवाल (112 मैच)
8 – रवींद्र जडेजा (134 मैच)
8 – जसप्रीत बुमराह (149 मैच)

इसके अलावा गिल आईपीएल के इतिहास में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. आठवीं बार गिल ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आईपीएल में गुजरात के लिए जीत लिया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button