AI साइंस-टेक्नोलॉजीभारत

सड़कों से आसमान तक: सरला एविएशन ने शुरू किया भारत का पहला एयर टैक्सी परीक्षण

नई दिल्ली: दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु में रोज़ का ट्रैफिक बताता है कि शहर फैल चुके हैं और सड़कें थक चुकी हैं. अब सवाल ये नहीं है कि जाम क्यों लगता है, सवाल ये है कि इससे निकला कैसे जाए. इसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने आसमान की ओर देखा है. हवा में उड़ती टैक्सियों के सपने के साथ कंपनी ने अपने पहले एयर टैक्सी प्रोग्राम की ग्राउंड टेस्टिंग शुरू कर दी है.

अब तक उड़ना सिर्फ हवाई जहाजों और बड़े एयरपोर्ट्स की कहानी थी. लेकिन अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो आने वाले कुछ सालों में आप हवा में उड़कर ऑफिस भी जा सकेंगे. बेंगलुरु स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में शुरू हुआ यह परीक्षण न केवल कंपनी के लिए बल्कि भारत के निजी एयरोस्पेस सेक्टर के लिए भी एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है.

2028 तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की योजना

सरला एविएशन ने 2028 तक लोकल कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लॉन्च करने की योजना बनाई है. कंपनी अब कॉन्सेप्ट से हकीकत की ओर तेजी से बढ़ रही है.

कोर वैलिडेशन फेज में प्रवेश

ग्राउंड टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही सरला एविएशन का एयर टैक्सी प्रोग्राम अपने कोर वैलिडेशन फेज में प्रवेश कर गया है. कंपनी के मुताबिक यह फेज डिजिटल कॉन्सेप्ट और लैब-स्केल प्रयोगों से आगे बढ़ते हुए रियल एयरक्राफ्ट-स्केल टेस्टिंग की दिशा में एक बहुत बड़ा और निर्णायक कदम है.

यह वह फेज होता है, जहां किसी भी विमान कार्यक्रम की इंजीनियरिंग क्षमता और सिस्टम की परिपक्वता वास्तविक रूप से परखी जाती है.

Show More
Back to top button