मनोरंजन

एक कवर पर चार सुपरस्टार, वैराइटी इंडिया लॉन्च ने बटोरी सुर्खियां

अगर सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ नजर आएं, तो यह किसी फिल्म से कम तोहफा नहीं लगता। हालांकि यह चारों किसी फिल्म में नहीं, बल्कि मशहूर अंतरराष्ट्रीय मैगजीन वैराइटी के पहले भारतीय कवर पर एक साथ दिखाई दिए हैं। दरअसल, दुनियाभर में लोकप्रिय वैराइटी मैगजीन अब आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च हो गई है।

पहले कवर ने खींचा सबका ध्यान

वैराइटी इंडिया के लॉन्च इवेंट के दौरान मैगजीन का पहला कवर भी जारी किया गया। इस कवर पर बॉलीवुड के चार बड़े सितारे—सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन नजर आ रहे हैं। कवर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। ज्यादातर लोग इसे खास बता रहे हैं, हालांकि कुछ यूजर्स ने शाहरुख खान को याद करते हुए कहा कि उनके बिना यह कवर अधूरा लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Variety India (@varietyindia)

अक्षय कुमार की फिटनेस ने जीता दिल

इस खास इवेंट में अक्षय कुमार अपनी पत्नी और लेखिका-एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में एंट्री ली और खूब सुर्खियां बटोरीं। खासतौर पर अक्षय कुमार की फिटनेस को लेकर फैंस ने जमकर तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

स्टार्स से सजा लॉन्च इवेंट

इवेंट में सनी लियोनी अपने पति डेनियल बेबर के साथ नजर आईं और दोनों ने पैपराजी के लिए पोज दिए। वहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं, जिनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सलमान खान का दबंग अंदाज

सलमान खान इस इवेंट में हमेशा की तरह अपने रौबदार अंदाज में दिखे। वे वैराइटी इंडिया के पहले कवर का हिस्सा बनने पर खास नजर आए और पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते दिखे। इस दौरान अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इवेंट में मौजूद रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सई मांजरेकर और श्री लीला की खूबसूरत मुलाकात

लॉन्च इवेंट में सई मांजरेकर और साउथ एक्ट्रेस श्री लीला भी शामिल हुईं। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले मिलती नजर आईं। इसके अलावा इस मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायना पेंटी, पलक तिवारी और भुवन बाम सहित कई अन्य सितारों ने भी शिरकत की और अपने स्टाइल से इवेंट की रौनक बढ़ा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button