Film Fare Award 2022: बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने के बाद कीर्ति सेनन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो
Film Fare Award 2022: बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने के बाद कीर्ति सेनन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो
30 अगस्त यानी मंगलवार रात को मुंबई में 67 वें फिल्मफेयर अवार्ड शो का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे एक साथ नजर आए। इस दौरान कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। जहां एक तरफ रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया तो वही कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। बता दें कि की रणवीर सिंह को फिल्म 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है, तो प्रीति को समीक्षकों फिल्म मिमि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।
कृति सेनन ने फिल्मफेयर की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आज की रात वह किसी स्पेशल के साथ हैं।
View this post on Instagram
इसके आगे कृति सेनन ने लिखा, ‘सबसे बड़ा थैंक्यू डिनो और लक्ष्मण सर के लिए, जिन्होंने ये खूबसूरत रोल मुझे दिया और मेरा हमेशा सपोर्ट किया। आप दोनों को बहुत सारा प्यार। पूरी कास्ट और क्रू, जिन्होंने इस फिल्म को स्पेशल बनाया। प्यारी ऑडियंस और मेरे फैंस, जिन्होंने मिमी और मुझे इतना सारा प्यार दिया। मम्मी, पापा और नुपुर…मैंने कर दिखाया। आगे और बड़े सपनों के लिए तैयार।’ कृति सेनन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।





