खेल

FIFA World Cup 2022: पेनल्टी शूटआउट में दागे 4 गोल; अर्जेंटीना बना तीसरी बार विश्व चैंपियन

FIFA World Cup 2022: रविवार को दोहा के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के फाइनल में पिछली दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया.

 

अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप जीतने के लिए पेनल्टी पर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 (अतिरिक्त समय में 3-3) से हराया.

फाइनल मुकाबला एक्स्ट्राटाइम में 3-3 से बराबर रहा था. खेल रोमांचक और तब बना जब फ्रांस के सुपरस्टार एमबाप्पे ने अपनी हैट्रिक की, वहीं लियोनेल मेसी ने भी मुकाबले ने फाइनल में एक्स्ट्राटाइम में दो गोल दागे. खेल निर्णायक मोड़ पर तब आया जब पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4 गोल दाग कर खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम साल 1978 और साल 1986 में विश्व चैंपियन बनी थी.

 

बता दें कि एक्स्ट्रा टाइम में भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाने के बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा. यहां अर्जेंटीना की ओर से कप्तान लियोनेल मेसी ने पहला गोल करने की जिम्मेदारी ली और सफलतापूर्वक गोल भी किया. इसके बाद फ्रांस की टीम ने सारे गेंद को गोल में दागा जबकि फ्रांस पहला गोल करने के बाद लगातार तीनों प्रायस में नाकाम रहे.

 

इस रोमांचक फुटबॉल विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वविटर के जरिए अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बधाई दी.

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button