हिन्दू त्यौहार नाग पंचमी आज, जाने क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
हिन्दू त्यौहार नाग पंचमी आज, जाने क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
क्यों मनाया जाता है यह पर्व
पौराणिक कथा के अनुसार जनमेजय अर्जुन के पौत्र राजा परीक्षित के पुत्र थे। जब जनमेजय ने पिता की मृत्यु का कारण सर्पदंश जाना तो उसने बदला लेने के लिए सर्पसत्र नामक यज्ञ का आयोजन किया। नागों की रक्षा के लिए यज्ञ को ऋषि आस्तिक मुनि ने श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन रोक दिया और नागों की रक्षा की। इस कारण तक्षक नाग के बचने से नागों का वंश बच गया। आग के ताप से नाग को बचाने के लिए ऋषि ने उनपर कच्चा दूध डाल दिया था। तभी से नागपंचमी मनाई जाने लगी। वहीं नाग देवता को दूध चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।
इस परंपरा से जुड़ी एक और कथा है
नागपंचमी की इस परंपरा के दौरान महिलाएं घर के पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाकर चौराहे पर लटकाती हैं। फिर बच्चें उन्हें डंडों से पीटकर खुश होते हैं. अब जानते हैं, इसके पीछे की कथा यह बताई जाती है कि एक लड़की का भाई भोलेनाथ का परम भक्त था। वह प्रतिदिन मंदिर जाता था। हर रोज उसे वहां पर नाग देवता के दर्शन होते थे। मंदिर में जाते ही नाग हमेशा की तरह लड़के के पैरों से लिपट गया। ये नजारा देखकर बहन डर गई। उसे लगा कि नाग उसके भाई को काट रहा है। बहन ने भाई की जान बचाने के लिए उस नाग को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद जब भाई ने अपनी और नाग की पूरी कहानी बताई तो बहन रोने लगी. वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘नाग’ देवता का रूप होते हैं। तुमने उसे मार दिया इसीलिए तुम्हें सजा तो मिलनी ही चाहिए। यह गलती लड़की से अनजाने में हुई है इसलिए आज से इस दिन लड़की की जगह गुड़िया को पीटा जाएगा. तभी से नागपंचमी की इस परंपरा के दौरान गुड़िया को पीटा जाता है।
बता दें ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी ।’





