NM वेरिफाइड

Fact Check: समोसा जलेबी पर सिगरेट की तरह चेतावनी? भ्रामक दावा हुआ वायरल

Fact Check: समोसा जलेबी पर Cigarette की तरह चेतावनी! भ्रामक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इन दिनो एक दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जलेबी समोसा और लड्डू जैसे खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबर जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “सिगरेट की तरह समोसा-जलेबी भी सेहत के लिए खतरनाक (धर्मवीर जांगड़ा/ स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश- कैंटीन में बोर्ड लगाकर बताएं समोसे में कितना फैट, जलेबी में कितनी शक्कर)” यूजर ने पोस्ट जुलाई 15, 2025 को पोस्ट किया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की, हमने गूगल पर समोसे, जलेबी पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कड़े निर्देश कीवर्ड सर्च किया, जिसके बाद न्यूज़मोबाइल को गूगल पर इस संदर्भ में प्रेस सूचना ब्यूरो की एक प्रेस रिलीज मिली, जिसमें बताया गया है, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्द उत्पादों पर चेतावनी लेबल जारी करने का निर्देश दिया है. यह मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक, गलत और निराधार है.’

इसके अलावा हमें जांच में PIB Fact Check की पोस्ट मिली जिसमें इस खबर को गलत बताया गया है और इस बात की पुष्टी की है कि मंत्रालय ने ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिसमें समोसे या जलेबी पर कोई चेतावनी लेबल लगाने की बात कही गई हो. यह वायरल दावा पूरी तरह झूठा है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दावा जिसमें समोसे और जलेबी पर चेतावनी लेबल जारी करने की बात कही जा रही है पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button