NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: युवक की बेरहमी से पिटाई का यह वीडियो यूपी का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर बेहरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि युवक के साथ यह दरिंदगी उत्तर प्रदेश के योगी राज में हो रही है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “ऐसी दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को…! भाजपा सरकार गरीबों के लिए बहुत बडी़ घातक साबित हुई ll #योगी_आदित्यनाथ  #उत्तर_प्रदेश 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो सबसे पहले दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर छपे लेख में मिला जिसे करीब चार दिन पहले यानी अगस्त 23, 2025 को अपलोड किया गया था।

वेबसाइट के मुताबिक वायरल वीडियो बिहार के किशनगंज स्थित बहादुरगंज का है, जहां चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने लोहागड़ा हाट निवासी नूर आलम के 18 वर्षीय पुत्र मासूम रजा को बिजली के खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा था।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो प्रभात खबर की वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला जिसे अगस्त 23, 2025 को अपलोड किया गया था।

यहाँ भी वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए इस घटना को बिहार के किशनगंज का बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में लोहागड़ा हाट निवासी नूर आलम के 18 वर्षीय पुत्र मासूम राजा के फर्द बयान पर बहादुरगंज पुलिस ने प्राथमिकी में चार नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में घटना बीते 16 अगस्त शनिवार दिन के 11 बजे झांसी रानी चौक बहादुरगंज की है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि बिहार का है जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More
Back to top button