NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: चलती ट्रेन से युवक का फ़ोन चोरी करते हुए शख्स का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: चलती ट्रेन से युवक का फ़ोन चोरी करते हुए शख्स का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। यह वीडियो एक चोरी की घटना का है, जहां एक युवक चलती में चढ़ रहे एक यात्री की जेब से बड़ी ही सफाई से उसका फ़ोन चुराते हुए दिख रहा है। इसी वीडियो को यूज़र्स सोशल मीडिया पर असली घटना मानकर शेयर कर रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को हिंदी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा गया है कि सतर्क रहें सावधान रहें, ट्रेन मे चढ़ते समय चोर कैसे फोन और पर्स चोरी करते हैं देखिए”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है। 

फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर इसकी प्रमाणिकता पर शक हुआ। जिसके बाद हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो The social Junction नामक यूट्यूब पर मिला। जिसे नवंबर 21, 2024 को अपलोड किया गया था।

हालांकि यहाँ वीडियो की कोई खास जानकारी नहीं दी गयी थी, कैप्शन में भी सिर्फ ट्रेन में चढ़ते समय सावधान रहे ही लिखा गया। यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो और सटीक जानकारी के लिए हमने प्राप्त यूट्यूब पेज को बारीकी से खंगलना शुरू किया। यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि उक्त चैनल पर मनोरंज और सामाजिक जागरूकता के सन्देश वाले वीडियो ही अपलोड किए जाते हैं।

 

इसके बाद हमने यूट्यूब चैनल को और बारीकी से खंगाला तो पाया कि वायरल वीडियो से हूबहू मेल खाता एक दूसरा वीडियो भी अपलोड किया गया है। यहाँ भी ट्रेन में चढ़ते समय सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।

इसके साथ ही वायरल वीडियो में यात्री का फ़ोन चोरी करते हुए दिखाई दे रहे शख्स को अन्य वीडियो में भी अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो वाला शख्स उसी कपड़ों पर उपरोक्त प्राप्त वीडियो में भी उसी कपड़ो में देखा जा सकता है। जो यहाँ एक दूसरा किरदार निभा रहा है।

वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि उक्त वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button