NM वेरिफाइड

Fact Check: उड़ान के बीच ज्वालामुखी फटने का वीडियो है AI-Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ज्वालामुखी के फटने का दृश्य है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो ज्वालामुखी के फटने का है जिसमें विमान से देखा गया. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, “उड़ान के बीच ज्वालामुखी फटा, विमान में हड़कंप” यूजर ने इस वीडियो को अगस्त 27, 2025 को पोस्ट किया है.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है

सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई इस तहर की कोई घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, लेकिन इस दावे को साबित करने वाली कोई खबर नहीं मिली.

इसके बाद हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और उनमें से कुछ को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. लेकिन वहां भी हमें कुछ खास नहीं मिला. इसके बाद हमने वीडियो के कमेंट चेक किए तो ज्यादातर लोगों ने इसे AI द्वारा निर्मित बताया.

तो हमें इस वीडियो पर शक हुआ तो हमने इस वीडियो की और गहराई से जांच की. मने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए AI डिटेक्शन टूल का उपयोग गिया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button