Fact Check: AI-Generated है गोरिल्ला का बच्चे को मां को सौंपने का वीडियो

Fact Check: AI-Generated है गोरिल्ला का बच्चे को मां को सौंपने का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गोरिल्ला एक बच्चे को उसकी मां को सौंप रहा है. कई यूजर्स इसे शेयर और कमेंट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “Gorilla gives baby back to mother in New York” यह वीडियो यूजर ने जुलाई 8, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है जिसें भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की जिसके बाद हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां मिलीं. गोरिल्ला और महिला, दोनों की हरकतें अस्वाभाविक लगती हैं, और एक जगह तो ऐसा लगता है कि जैसे गोरिल्ला बच्चे को गोद में लिए हुए है. उनके हाथ अस्वाभिक रूप से आपस में गुंथे हुए हैं. ऐसी दृश्य विसंगतियां अक्सर AI Generated चीजों में देखी जाती है. जिसके बाद हमें यह शक हुआ कि यह वीडियो AI Generated है.

हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए इस वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम तोड़ा और हमने गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसमें हमें सफलता मिली और हमारे हाथ एक वीडियो लगा जिसे जून 29, 2025 को Youtube चैनल ‘AI-Videos-Arg’ पर पोस्ट किया गया था.
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “Zoo Gorilla Gives Baby Back To Mother”. वीडियो में AI लेबल के साथ यह साफ रूप से स्पष्ट किया गया है कि इस वीडियो को आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 99.8% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






