NM वेरिफाइड

Fact Check: कैलिफोर्निया दुर्घटना के आरोपी द्वारा ट्रक में खाना बनाने का वीडियो है AI-Generated

भारतीय मूल के 21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के ओंटारियो में इंटरस्टेट-10 फ्रीवे पर आठ कारों की चेन रिएक्शन टक्कर का आरोप लगाया गया है. इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दुर्घटना में शामिल ट्रक के डैशकैम फुटेज के क्लिप में हम एक सिख व्यक्ति को ट्रक के केबिन के अंदर खाना बनाते हुए देख सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दुर्घटना से जुड़ा हुआ है. तो चलिए इस दावे के तथ्यों की जांच करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Unsafe Roads Alert! Unlicensed Driver Incident in USA” यूजर ने यह वीडियो अक्टूबर 25, 2025 को पोस्ट किया है.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो AI-Generated है

वायरल दावे की सत्यता की पुष्टि करने के लिए, हमने प्रासंगिक कीवर्ड्स का उपयोग करके इंटरनेट पर खोज की ताकि पता लगाया जा सके कि वायरल वीडियो क्लिप कैलिफोर्निया अंतरराज्यीय राजमार्ग दुर्घटना से संबंधित है या नहीं. लेकिन हमें ऐसी कोई भी समाचार रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें वायरल वीडियो में दिखाई गई पलही क्लिप शामिल हो. इस घटना से संबंधित किसी भी समाचार रिपोर्ट में यह उल्लेख नहीं किया गया था कि आरोपी जशनप्रीत सिंह टक्कर के समय ट्रक के अंदर खाना बना रहा था.

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल सर्च इमेज पर डाला तो हमें X पर @VOX_OCULI नामक पेज पर यह वीडियो मिला. जिसके बाद हमने इस अकाउंट की जांच की. इस जांच में हमने जाना कि इस हैंडल पर कई अन्य तस्वीरें और वीडियो हैं जो एआई द्वारा बनाए गए हैं. साथ ही गौर से देखने पर हमें वीडियो में कई वसंगतियां भी नजर आईं.

 

उदाहरण के लिए ट्रक के अंदर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की गई करछुल का आकार कुछ फ्रेम में बलता हुआ दिखाई देता है.

निष्कर्ष

अंत: हमे मिले तमाम सबूतों के मद्देनजर हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फेक है. इसे एआई द्वारा बनाया गया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button