Fact Check: कैलिफोर्निया में एक्वेरियम हादसे का यह वीडियो है AI Generated

Fact Check: कैलिफोर्निया में एक्वेरियम हादसे का यह वीडियो है AI Generated
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विशाल एक्येरियम के ढहने और उसमें कई लोगों के दबने का दृश्य दिखाया गया है. यह वीडियो कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (US) का बताया जा रहा है. वीडियो शेयर करने वालों ने यह भी दावा किया कि इस घटना में 100 लोगों की मौत हो गई. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘California Aquarium Collapse’. यूजर ने यह पोस्ट अगस्त 06, 2025 को किया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है
सबसे पहले, हमने जय जानने के लिए कि क्या कैलिफोर्निया में ऐसी कोई घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, लेकिन इस दावे को साबित करने वाली कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली. इसके बाद हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और उनमें से कुछ को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. इसमें हमें ‘viral_reels_aus’ नाम का एक इंस्टाग्राम पेज मिला जिसपर यहीं वीडियो 4 अगस्त को अपलोड़ किया गया था.

हमने उयोगकर्ता की प्रोफाइल को गौर से देखा और पाया कि इसकी प्रोफाइल में ज्यादातर एआई द्वारा बनाए गए वीडियो ही अपलोड किए गए हैं. उसकी प्रोफ्राइल में शार्क अटैक, बाढ़ और भूकंप जैसे वीडियो शामिल हैं.
इसके अलावा हमने यह भी देखा कि जब एक्वेरियम टूट रहा है तो उसमें से सिर्फ पानी बाहर आया जबकि उसके अंदर मछलियां भी मौजूद थी. साथ ही कांच का एक भी तुकड़ा जमीन पर टूटता या बिखरता नहीं दिखा.

इस सब के बावजूद हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए Was It AI नामक एआई डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि वीडिया को यह महत्वपूर्ण हिस्सा AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






