Fact Check: सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ का यह वीडियो है भ्रामक

सोशल मीडिया पर इन दिनों, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा एक चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हुई थी और सोनिया गांधी ने अतिथियों का स्वागत करने में अगुवाई की और मनमोहन जी को दरकिनार कर दिया. चलिए तो इस पोस्ट में किए दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “सोनिया गांधी ने अपने निजी सहायक, मनमोहन सिंह का चीनी प्रतिनिधिमंडल से परिचय कराती है. कुछ ही देर बाद, वह उनसे लाइन के आखिरी में जाने को कहती है ताकि वह चीनी तेना के बगल में खड़ी हो सकें” यह वीडियो अगस्त 31, 2025 को पोस्ट किया गया था
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है
सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई इस तहर की कोई घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, हमें जून 16, 2015 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड किया गया वीडियो मिला. वीडियो का कैप्शन था, “Congress President’s Meeting with Chinese delegation”
यह वही घटना है जिसका वायरल वीडियो में चित्रण किया गया है.
गौरतलब है कि उस समय मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे. वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे थे.
इसके अलावा हमें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जून 16, 2025 को किया गया एक X पोस्ट भी मिला, जिसमें सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, एक चीनी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की.
A Chinese Parliamentary Delegation called on Congress President Smt.Sonia Gandhi and Former PM Dr. Manmohan Singh pic.twitter.com/UeFeu2YatJ
— Congress (@INCIndia) June 16, 2015
हमें मिले तमाम सबूतों के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि यह वीडियो उस समय का है जब मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे. यह मुलाकात विदेशी प्रतिनिधिमंडल और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई थी, जो 1998 से 2017 और 2019 से 2022 तक इस पद पर रहीं.
निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि वायरल वीडियो में सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह को दरकिनार करते हुए नहीं दिखाया गया है. यह वीडियो जून 2015 का है, यानि मनमोहन सिंह के पद छोड़ने के एक साल बाद का.






