NM वेरिफाइड

Fact Check: हाथी द्वारा बच्चे को बचाने का यह वीडियो है AI Generated

Fact Check: हाथी द्वारा बच्चे को बचाने का यह वीडियो है AI Generated

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया जा रहा है कि एक हाथी ने बच्चे को अपनी सूंड से उठाया, जो चिड़ियाघर में उसके बाड़े में गिर गया था. यह क्लिप इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि यह घटना असली है और हाल ही में हुई है.

Instagram पर एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘बच्चा गिरा हाथी की बाड़े में, गजराज बना फरिश्ता…’. यूजर ने यह पोस्ट अगस्त 11, 2025 को किया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है

वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वीडियो क्लिप के कीफ्रेम्स लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. और यह देखा कि क्या हाल ही में ऐसी कोई घटना हुई है. वहीं इस बारे में कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली.

इसके अलावा हमने वीडियो की गहराई से जांच की तो हमें वीडियों में कई तृटिया मिलीं. हमने पाया कि जब हाथी बच्चे की मदद कर रहा था, तब बच्चे के शरीर का आकार और हाथी का पैर अस्वाभाविक रूप से बदल रहा था. इससे यह संदेह पैदा हुआ कि वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके बनाया गया था.

 

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए बादल फटने के बाद की कथित तौर पर वायरल वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो AI द्वारा बनाए जाने की 99.9% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button