Fact Check: मुंबई की सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ का यह वीडियो है AI-Generated

मुंबई में मौसम ने करवट बदल ली है. लगातार हो रही तेज बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया. लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ सड़क पर खुलेआम घूमता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो मुंबई के बांद्रा का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर इस वीडियो को यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “Crocodile Spotted at Carter Road in Mumbai, Leaves Immediately After Witnessing Human Stupidity” यूजर ने यह वीडियो सितंबर 12, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है
सबसे पहले, हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा तो हमें वीडियो में कुछ गड़बड़ लगी तो हमने गूगल पर जानकारी निकाली की क्या वाकई मुंबई में ऐसा कुछ हुआ है. लेकिन हमें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और उस अकाउंट की बारीकी से जांच की तो हमने पाया कि इस अकाउंट पर अधिकतर AI जनरेटेड वीडियो ही डाले गए हैं. इसके साथ ही हमने इस वीडियो के की फ्रेम को तोड़ा और गूगल पर सर्च किया तो हमें aikalaakari नामक इंटाग्राम पर एक अकाउंट मिला जिसपर यह वीडियो पोस्ट किया गया था. कमाल की बात तो यह है कि इस अकाउंट पर भी सिर्फ AI द्वारा निर्मित वीडियो पोस्ट किए गए है. जिससे हमें यकीन हो गया कि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






